घर में मोर पंख लगाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
दोस्तों वास्तुशास्त्र, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार देखा जाए तो घर में मोर पंख लगाने के बहुत से फायदे हैं, लेकिन मैं आपको यहां पर वैज्ञानिक तरीके से कुछ फायदे बताने जा रहा हूं जिन्हें पढ़ने के बाद आप भी उनके बारे में एक बार जरूर सोचेंगे और मन में कहेंगे कि हां ऐसा जरूर हो सकता है।
![]() |
| घर में ‘मोर पंख’ लगाने के ये फायदे |
दोस्तों घर में मोर पंख लगाने का पहला फायदा है कि आप जब भी मोरपंख को देखते हैं आपको मन की शांति महसूस होती है क्योंकि मयूरपंख में बने कलर का पैटर्न ही कुछ इस तरह का होता है कि जिसे देखकर हम मन ही मन खुश हो जाते हैं जब भी हम मोर को नाचता हुआ देखते हैं या मोर के पंखों को देखते हैं तो हमें अंदर से शांति महसूस होती है।
दोस्तों दूसरा और सबसे अच्छा फायदा ये है कि घर पर मोर पंख लगाने से छिपकलियां घर में बहुत ही कम आती हैं और कभी-कभी तो मोर पंख को देखकर सांप भी घर में नहीं घुसता, अब इसका कारण मैं आपको आगे बता रहा हूं।
दोस्तों, कि जैसा आप जानते होंगे मोर, सांप, छिपकली और उसी तरह के छोटे जीवो का शिकार करता है उसके पंखों को देखकर इन छोटे जीवो को लगता है कि इस घर में या इस एरिया में उनका शिकारी यानी कि मोर कहीं आस-पास होगा इसीलिए वो वहां पर नहीं जाते हैं।
अगर आप छिपकली और सांप को भगाने के लिए मोर पंख का यूज़ करते हैं तो कुछ हफ्तों मैं उनकी जगह बदलते रहें, नहीं तो उन छोटे जानवरों को भी मोर की मौजूदगी में शक पैदा होने लगता है।
![]() |
| घर में ‘मोर पंख’ लगाने के ये फायदे |
दोस्तों आपको वो दिन याद होगा जब आप बचपन में अपनी किताब में मोर पंख दबाया करते थे, और सोचा करते थे कि इस को दबाने से हमें उस किताब का ज्ञान जल्दी समझ में आ जाएगा।
दोस्तों भले ही तरीके आपको अजीब लगे हो लेकिन एक बार इन्हें आजमा कर जरूर देखिएगा।

