सावन में क्या नहीं खाना चाहिए | sawan me kya nahi khana chahiye

सावन में क्या नहीं खाना चाहिए


दोस्तों हर साल की तरह इस साल भी सावन का महीना आ गया है और हमें इस सावन के महीने में हमारे खान पान का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि सावन के महीने में बीमारियों के बढ़ने की संभावना काफी बढ़ जाती है हर तरफ नमी होने के कारण ज्यादा बैक्टीरिया और कीटाणु पनपते हैं और कीड़े मकोड़ों की संख्या भी बढ़ जाती है। तो चलिए बात करते हैं कि हमें सावन के महीने में किन चीजों से दूर रहना चाहिए।

सावन के महीने में क्या नहीं खाना चाहिए


1. सावन के महीने में हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि सावन के महीने में हरी पत्तेदार सब्जियों में कीड़े और बैक्टीरिया लगने की संभावना बढ़ जाती है। और सावन के महीने में हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे शरीर में वात को बढ़ाती है इसीलिए सावन के महीने में हरी पत्तेदार सब्जियों को नहीं खाना चाहिए।

                               


2. सभी प्रकार के दूध से बने आइटम और डेयरी प्रोडक्ट से सावन के महीने में दूर ही रहना चाहिए क्योंकि बरसात के मौसम में दूध से बने प्रोडक्ट को पचाने में हमारे शरीर को  बहुत मेहनत करनी पड़ती है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि दूध को सावन के महीने में भगवान शिव शंकर को अर्पित करना चाहिए इसीलिए दूध का सेवन वर्जित माना गया है।

                              


3. सावन के महीने में बैगन की सब्जी को खाना भी वर्जित माना गया है क्योंकि सावन और बरसात के महीने में बैंगन में कीड़े लगने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बैगन को सावन के महीने में खाना अशुद्ध माना गया है। बैगन की सब्जी हमारे शरीर में वात और पित्त दोनों को बढ़ाती है।


4. सावन के महीने में मीट मटन और मांस मछली को खाना भी वर्जित माना गया है क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव शंकर का महीना होता है और ऐसे पवित्र महीने में हमें मांस मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।


5. सावन के महीने में हमें शराब और अन्य नशीली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए वैसे तो हमें शराब और अन्य नशीली चीजों का जीवन में कभी उपयोग नहीं करना चाहिए लेकिन जो लोग करते हैं उन्हें सावन के महीने में ऐसी चीजों से परहेज करना चाहिए।


 दोस्तों ऊपर बताई गई चीजों का यदि आप सावन के महीने में परहेज करते हैं और उन्हें सावन के महीने में नहीं खाते हैं तो आपका सावन का महीना बहुत अच्छा बीतेगा और धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो भगवान शिव शंकर भी आप से काफी प्रसन्न होंगे।


📘 Facebook ✖ X
🏷️ Topics:

New 🆕

Vivek Hardaha

Vivek Hardaha

M.Sc. CS • M.A. Sociology • PGD Rural Dev.
Web Creator since 2014