आलस्य को कैसे दूर करें 14 तरीके जो आप में जोश भर देंगे | How to overcome laziness in Hindi

आलस्य को कैसे दूर करें 14 तरीके जो आप में जोश भर देंगे | How to overcome laziness in Hindi

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

आलस्य को कैसे दूर करें | How to overcome laziness in Hindi

आज हम जानेंगे आलस्य को कैसे दूर करें। कुछ तरीकों को अपनाकर हम अपने आलस्य को दूर कर सकते हैं इनके बारे में ही हम आगे जानेंगे।

विज्ञापन
आलस्य को कैसे दूर करें  How to overcome laziness in Hindi

आलस्य इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है

इंसान करना तो बहुत कुछ चाहता है लेकिन अपने आलस्य के कारण कुछ कर नहीं पाता। ऐसे बहुत से लोग हैं जो बड़े-बड़े सपने देखते हैं लेकिन जब उन्हें पूरा करने की बारी आती है तब उन्हें आलस आने लगता है। काम करने का मन नहीं करता और यदि काम करने का मन करता भी है तो आलस्य के कारण लोग अपना पूरा ध्यान काम पर नहीं लगा पाते और ऐसा सोचते हैं कि कब यह काम जल्द से जल्द पूरा हो और उन्हें आराम करने को मिले।

ऐसे लोग आराम करने के आदी हो जाते हैं उन्हें आराम पसंद होता है, उन्हें कंफर्ट जोन में रहना पसंद होता है, ऐसे लोग ज्यादातर अपना समय बिस्तर में या तो टीवी मोबाइल देखते हुए गुजारते हैं। यदि ऐसे लोगों को कुछ काम बता दिया जाए तो उन्हें आलस आने लगता है। काम करते-करते उन्हें कई तरह की समस्याएं आने लगती है कहीं सिर दर्द होगा, कहीं शरीर दर्द होगा, और काम में मन नहीं लगेगा कुछ लोग तो काम ना करने के बहाने भी बनाते हैं जो कि एक गलत बात है।

आलस्य को कैसे दूर करें  How to overcome laziness in Hindi

दोस्तों यदि आप जीवन में कुछ कर दिखाना चाहते हैं और बड़ा बनना चाहते हैं, खूब सारे पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा। एक आलसी इंसान कभी भी अपने जीवन में सफल नहीं हो सकता। अपने आसपास सफल हो रहे व्यक्तियों को देखिएगा आपको ऐसा कोई नहीं मिलेगा जो कि आलसी हो। वही व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की करके अपनी मंजिल को पाता है जो आलस नहीं करता आज हम कुछ तरीकों के बारे में जानेंगे जिनका उपयोग करके हम अपने आलस्य को बहुत हद तक दूर भगा सकते हैं।

विज्ञापन

आलस्य को दूर भगाने के तरीके

आगे हम जो तरीके आपको बताने जा रहे हैं ये तरीके आपके आलस्य को पूरी तरह खत्म करके आप में जोश भर देंगे। लेकिन एक बात का ध्यान रहे कहीं ऐसा ना हो कि आप इन तरीकों को सिर्फ पढ़ भर लें और उन पर अमल ना करें। यदि आप इन तरीकों को अपनाएंगे नहीं तो आप अलसी के आलसी ही रह जाएंगे। इसीलिए इन तरीकों को पढ़ने के साथ-साथ अपने जीवन में भी उतारिएगा।

1. सबसे पहले तो एक आदत बनाइए रात में अपनी पूरी नींद लेने की। यदि आप रात में पूरी नींद नहीं ले पाएंगे तो दिन भर आपको आलस आएगा और आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आपका मन और शरीर दोनों ही सुस्त महसूस करेगे। इसीलिए रात के समय में पूरी नींद लेने की आदत बनाएं कम से कम 8 घंटे।

आलस्य को कैसे दूर करें  How to overcome laziness in Hindi

2. यदि आपको जरूरत से ज्यादा खाने की आदत है तो इस आदत को छोड़ दें। यदि आप दिन में जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं तो आपको आलस घेर लेगा आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। आपका मन यही करेगा कि कहीं आराम से बैठा जाए और टीवी देखी जाए। खाना उतना ही खाइए जितना आपके शरीर के लिए जरूरी हो और जिससे आपकी शरीर को संपूर्ण पोषण मिल सके। जरूरत से ज्यादा खाना आलस्य को बुलावा देना है

3. अपनी दिनचर्या का एक टाइम टेबल बनाइए यदि आप अस्त-व्यस्त जीवन जीते हैं तो ये भी एक कारण बनता है आपके आलस का। कुछ लोगों की आदत होती है काम से आने के बाद कपड़े कहीं फेंक देंगे, बैग कहीं फेंक देंगे, मोबाइल कहीं रखकर भूल जाएंगे और बाद में आराम से बैठ कर खाना खाएंगे और खाना खाने के बाद सो जाएंगे। अगले दिन फिर उन्हें अपनी चीजों को ढूंढने में दिक्कत आएगी जिससे उन्हें गुस्सा आएगा और यही गुस्सा आलस में बदल जाएगा। फिर काम करने का मन नहीं करेगा और दिन भर ऐसे ही बीत जाएगा। इसीलिए अपनी दिनचर्या तय करें कहने का मतलब एक टाइम टेबल बनाएं और टाइम टेबल के अनुसार ही अपना काम करें।

आलस्य को कैसे दूर करें  How to overcome laziness in Hindi

विज्ञापन

4. छोटे-छोटे कामों को समय पर ही निपटा दीजिए कभी-कभी ऐसा होता है जब हमें लगता है कि यह काम छोटा है इसे बाद में कर लूंगा ऐसा करते-करते हमारे पास इतने सारे काम हो जाते हैं कि हमारा काम करने का मन नहीं करता। और हमें आलस आता है इसीलिए छोटे-छोटे कामों को समय पर निपटा लीजिए।

आलस्य को कैसे दूर करें  How to overcome laziness in Hindi

5. एक बार अपने आप में गौर करिए कि आलस्य के कारण आप क्या-क्या खो रहे हैं आप और ज्यादा पैसे कमा सकते हैं, और काम कर सकते हैं लेकिन आलस के कारण आप ऐसा कुछ नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए एक बार अपने आप में गौर करिए और देखिए आलस्य के कारण आपके जीवन में क्या-क्या नुकसान हो रहा है। जब आप इन नुकसानओं के बारे में सोचेंगे तो ऑटोमेटिक ही आपके अंदर से आवाज आएगी कुछ कर दिखाने की।

6. अपने काम को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लें कई बार ऐसा होता है कि जब हमारे सामने एकदम से बड़ा काम आ जाता है तो हमें बड़ा काम देख कर आलस आने लगता है। इसीलिए उस बड़े काम को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लीजिए। मान लीजिए आपको एक बड़ा प्रोजेक्ट बनाना है तो उस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए लगातार मेहनत मत कीजिए रुक-रुक कर समय देकर आराम से मेहनत करिए इससे आपको आलस भी नहीं आएगा और आपका काम भी पूरा हो जाएगा।

7. आलस्य को दूर भगाने के लिए सेल्फ मोटिवेशन का सहारा लें और अपने आप को मोटिवेट रखें। अपने आप को मोटिवेट रखने के लिए आप दिए गए आर्टिकल पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं:- अपने आप को मोटिवेट कैसे रखें

8. यदि आप अपने आप को मोटिवेट नहीं कर पा रहे हैं तो दूसरे लोगों से प्रेरणा लें ऐसे लोगों की जीवनी पढ़ें जिन्होंने अपने जीवन में कुछ कर दिखाया है स्टीव जॉब्स, बिल गेट्स, वारेन बुफेट, मार्क जुकरबर्ग, एलन मस्क, एपीजे अब्दुल कलाम, महात्मा गांधी ऐसे बहुत से महान पुरुष हैं जिन्होंने आलस को हराकर अपने जीवन में सफलता पाई है।

9. आप चाहे तो यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म पर मोटिवेशन वाली वीडियो देख सकते हैं संदीप महेश्वरी, विवेक बिंद्रा जैसे और भी बहुत से मोटीवेटर हैं जो लोगों को काम करने के लिए मोटिवेट करते रहते हैं आपको इनके वीडियो यूट्यूब पर आसानी से मिल जाएंगे जाएं और जाकर यूट्यूब पर इनके वीडियो देखें।

10. अपने मन में एक बात बिठाले की समय ही पैसा है टाइम इज मनी। आप जितना समय गवा रहे हैं आप उतना पैसा भी गवा रहे हैं ये बात यदि आपको समझ में आ जाएगी तो अपने आप ही आपका आलस्य दूर भाग जाएगा।

11. किसी भी काम को कल पर ना टालें। बहुत से लोगों की आदत होती है कि कोई काम सामने आने पर कल पर डाल देते हैं और कहते हैं कि इसे कल कर लिया जाएगा, यह तो आसान काम है मैं इसे कल कर लूंगा, ऐसा करना आलस्य को बुलावा देना है आपने वह दोहा तो पढ़ा होगा

“काल करे सो आज कर, आज करे सो अब;

पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब!!

इसीलिए आज के काम को आज ही निपटा डालें।

आलस्य को कैसे दूर करें  How to overcome laziness in Hindi

12. अपनी सोच को हमेशा पॉजिटिव रखें ज्यादातर देखने में आता है जो व्यक्ति नेगेटिव सोचते हैं या जो लोग नकारात्मक होते हैं ऐसे लोग ही आलसी होते हैं। पॉजिटिव लोग कभी भी आलसी नहीं हो सकते। इसीलिए अपनी सोच को हमेशा पॉजिटिव रखें। मन में पॉजिटिव विचार रखने से आप काम करने के लिए प्रेरित होंगे और आपको आलस नहीं आएगा।

13. सुबह के समय में जल्दी उठे और लंबी सैर के लिए जाएं, समय मिले तो एक्सरसाइज भी करें। ऐसा करने से आपका मन और तन दोनों तंदुरुस्त रहेंगे जब शरीर में तंदुरुस्ती रहेगी तो आलस्य कभी भी नहीं आएगा।

14. जब कभी समय मिले तो समय निकाल कर बाहर घूमने जाएं घूमने फिरने से मन फ्रेश होता है और हम अगला नया काम करने के लिए प्रेरित होते हैं। इसीलिए समय मिलने पर घूमने जाएं ये जरूरी नहीं कि आप लंबे टूर पर जाएं। आप अपने आसपास की जगह जहां पर एक या दो घंटों में पहुंचा जा सकता है घूम कर आ सकते हैं।

अब आपको क्या लगता है आप अपने आलस्य को अपने से दूर कर पाएंगे? दोस्तों यदि आपको ऊपर बताए गए तरीके अच्छे लगे हो तो हमें कमेंट में जरूर बताइएगा ताकि हम आगे भी आपके लिए इसी तरह के आर्टिकल आगे भी लाते रहे जिन्हें पढ़कर आपके अंदर जोश भर जाए और आप वह हर काम कर डालें जिसे आप सोच रहे हैं “समय ही पैसा है इसी मत गवाईये”


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

ये ‘2 मिनिट मोटिवेशन’ आपकी रगों में जोश भर देगा | 2-3 Minute Motivational Speech in Hindi ये ‘2 मिनिट मोटिवेशन’ आपकी रगों में जोश भर देगा | 2-3 Minute Motivational Speech in Hindi Faith गर्मी में कमजोरी कैसे दूर करें? 7 अचूक उपाय जो शरीर में तुरंत एनर्जी भर देंगे गर्मी में कमजोरी कैसे दूर करें? 7 अचूक उपाय जो शरीर में तुरंत एनर्जी भर देंगे Health काल्पनिक भय क्या है | काल्पनिक भय को कैसे दूर करें 10 उपाए | How to overcome imaginary fear in hindi काल्पनिक भय क्या है | काल्पनिक भय को कैसे दूर करें 10 उपाए | How to overcome imaginary fear in hindi Health तनाव दूर भगाने के 13 नए टिप्स | How to overcome stress 13 new tips तनाव दूर भगाने के 13 नए टिप्स | How to overcome stress 13 new tips Health
विज्ञापन
रील देखने की लत कैसे छोड़ें? 5 आसान तरीके जो बदल देंगे आपकी लाइफ रील देखने की लत कैसे छोड़ें? 5 आसान तरीके जो बदल देंगे आपकी लाइफ Health गंदी और बुरीे आदतों की लत कैसे छूटेंगी | How to Overcome Addictive Addiction गंदी और बुरीे आदतों की लत कैसे छूटेंगी | How to Overcome Addictive Addiction Health बच्चा खाना नहीं खाता? अपनाएं ये 9 प्रभावी तरीके और दूर करें खाने की आनाकानी | Bachcha Khana Nahi Khata Kya Kare बच्चा खाना नहीं खाता? अपनाएं ये 9 प्रभावी तरीके और दूर करें खाने की आनाकानी | Bachcha Khana Nahi Khata Kya Kare Health दुबलापन कैसे दूर करें? जानें वजन बढ़ाने के प्रभावी और वैज्ञानिक तरीके | vhoriginal.com दुबलापन कैसे दूर करें? जानें वजन बढ़ाने के प्रभावी और वैज्ञानिक तरीके | vhoriginal.com Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →