फ्रिज का पानी पीने के 3 फायदे और 8 नुकसान | Fridge ka pani peene ke fayde aur nuksan

0

फ्रिज का पानी पीने के फायदे और नुकसान | Fridge ka pani peene ke fayde aur nuksan

आज हम जानेंगे फ्रिज का पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में। फ्रिज का पानी पीने से हमें कुछ फायदे तो होते हैं साथ ही साथ नुकसान भी होता है दोनों के बारे में हम आगे जानेंगे।

गर्मियों का मौसम आते ही लोगों के बीच में फ्रिज का पानी पीने का चलन बढ़ जाता है लोग फ्रिज में पानी की बोतल भर-भर कर रखते हैं और प्यास लगने पर फ्रिज का पानी ही पीते हैं। कुछ लोग पानी में बर्फ डालकर भी पानी पीना पसंद करते हैं लेकिन फ्रिज का पानी पीना हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक और फायदेमंद दोनों हो सकता है आज हम दोनों के बारे में जानेंगे।

फ्रिज का पानी पीने के फायदे और नुकसान  Fridge ka pani peene ke fayde aur nuksan

फ्रिज का पानी पीने के फायदे

1.यदि आपको गर्मी के दिनों में पेट में जलन, सीने में जलन, गैस आदि की समस्या है तो ऐसा पेट में ज्यादा मात्रा में एसिड पैदा होने के कारण होता है ऐसे में यदि हम एक गिलास फ्रिज के ठंडे पानी का सेवन करते हैं तो हमारे शरीर में ज्यादा मात्रा में पैदा होने वाला है एसिड ठंडा हो जाता है इससे हमें और हमारे पीट को बहुत राहत मिलती है।

2. गर्मी के दिनों में फ्रिज का ठंडा पानी पीने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है शरीर के साथ-साथ ठंडा पानी हमारे दिमाग को भी ठंडा रखता है।

फ्रिज का पानी पीने के फायदे और नुकसान  Fridge ka pani peene ke fayde aur nuksan

3. फ्रिज का पानी पीने से शरीर हमेशा हाइड्रेट रहता है गर्मी में लू लगने का खतरा बना रहता है ऐसे में यदि हम घर से निकलने से पहले ठंडा पानी पीते हैं तो हमें लू लगने की संभावना कम रहती है इसीलिए फ्रिज का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

याद रहें:- फ्रिज का पानी पीते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि फ्रिज का पानी बहुत ज्यादा ठंडा ना हो कम मात्रा में और सीमित मात्रा में ही ठंडा पानी का प्रयोग करें

फ्रिज का पानी पीने के नुकसान

1.यदि आप फ्रिज का बहुत ज्यादा ठंडा पानी सीधे बोतल से निकाल कर पीते हैं तो ऐसे में आपका गला चिपकने का या गला खराब होने का चांस बढ़ जाता है इसीलिए ऐसा करने से बचें।

2. बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से सर्दी और जुकाम होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है इसीलिए फ्रिज का बहुत ज्यादा ठंडा पानी कभी भी इस्तेमाल ना करें।

फ्रिज का पानी पीने के फायदे और नुकसान  Fridge ka pani peene ke fayde aur nuksan

3. बहुत ज्यादा ठंडा पानी हमारे पेट में अपच का कारण बनता है ज्यादा मात्रा में ठंडा पानी पी लेने से हमारे पेट के अंदर भोजन ठीक से पचता नहीं इसीलिए बहुत ज्यादा ठंडे पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए।

4. फ्रिज का पानी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है इसका सबसे बड़ा कारण है कि फ्रिज में पानी कृत्रिम तरीके से बहुत ज्यादा ठंडा हो जाता है इतना ज्यादा ठंडा पानी हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है।

5. बहुत ज्यादा मात्रा में ठंडा पानी पीने से हमारे पेट की आंतें सुकड़ जाती हैं और ठीक से काम नहीं करती इसीलिए पेट सुबह सही तरीके से साफ नहीं हो पाता।

6. प्रतिदिन सुबह और शाम ठंडा पानी पीने से पेट में कब्ज की समस्या हो जाती है इससे हमारा पूरा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है।

7. धूप से आकर एकदम से ठंडा पानी पीने से हमें बुखार हो सकता है आपने भी बड़े बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि धूप से आने के बाद एकदम से कभी भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।

8. फ्रिज का पानी पीने से गला खराब होने की संभावनाएं बढ़ जाती है फ्रिज का ठंडा पानी पीने से गले के टांसिल में सूजन आ सकती है जो बाद में बहुत दर्द देते हैं इससे बचने के लिए ठंडे पानी से दूर रहें।

फ्रिज का ठंडा पानी क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद की मानें तो फ्रिज का पानी नहीं पीना चाहिए। फ्रिज के बजाय ठंडे मटके का पानी पीना चाहिए। आयुर्वेद का मानना है कि हमारे शरीर में खाने को पचने और खाने को तोड़ने के लिए पेट में अग्नि पैदा होती है और बहुत ज्यादा मात्रा में ठंडा पानी पी लेने से यह अग्नि शांत हो जाती है जिससे खाना ठीक से पचता नहीं और हमें कब्ज और अपच की समस्या हो जाती है और आयुर्वेद के अनुसार कब्ज सभी बीमारियों की जड़ है इसीलिए कब्ज से बचने के लिए बहुत ज्यादा ठंडा पानी इस्तेमाल ना करें।

फ्रिज का पानी कैसे पीना चाहिए

इसका मतलब ये नहीं कि आप फ्रिज का पानी पीना पूरी तरह से बंद कर दें आजकल नए जमाने में बहुत अच्छी क्वालिटी के फ्रिज आ गए हैं जिनमें आप तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं। इसीलिए अपने शरीर के हिसाब से फ्रिज के तापमान को नियंत्रित करें और पानी को बहुत ज्यादा ठंडा ना होने दें। इसी के बाद फ्रिज के पानी का सेवन करें तापमान नियंत्रित करके पानी पीने से आपको फ्रिज का पानी ज्यादा नुकसान नहीं करेगा। यदि आपके फ्रीज में तापमान नियंत्रण करने की बटन नहीं है तो आप फ्रिज के पानी को कुछ देर के लिए बाहर निकाल कर रख दें और इसके बाद ही इसका सेवन करें।

आप कैसे पानी पीना पसंद करते हैं फ्रिज का ठंडा पानी या मटके का ठंडा पानी हमारे साथ कमेंट में जरूर शेयर कीजिएगा।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)