सम्राट अशोक हिस्ट्री हिंदी में: आखिर क्यों भूल जाते हैं हम अशोक महान को?

samrat-ashok-history-in-hindi-biography-empire

सम्राट अशोक हिस्ट्री हिंदी में जानना हर भारतीय के लिए जरूरी है। आखिर क्यों भूल जाते हैं हम अशोक महान को? वे सिर्फ एक राजा नहीं, बल्कि अखंड भारत के निर्माता थे, जिनका 'अशोक चक्र' आज हमारे तिरंगे की शान है। जानिए उनका असली इतिहास।

सम्राट अशोक का जीवन परिचय (Biography of Ashoka The Great)

भारत के इतिहास में कई राजा और महाराजा हुए, लेकिन 'महान' (The Great) का दर्जा सिर्फ कुछ ही शासकों को मिला है, जिनमें सम्राट अशोक का नाम सबसे ऊपर आता है। उनका जन्म 304 ईसा पूर्व में मौर्य राजवंश में पाटलिपुत्र (आज का पटना) में हुआ था। वे मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य के पोते और बिंदुसार के पुत्र थे। बचपन से ही अशोक युद्ध कला और हथियारों को चलाने में बेहद माहिर थे, लेकिन उनका स्वभाव शुरुआत में काफी आक्रामक था, जिसके चलते उन्हें 'चंडाशोक' (क्रूर अशोक) भी कहा जाता था।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कलिंग युद्ध (Kalinga War) के भयानक नरसंहार ने इस क्रूर योद्धा को दुनिया का सबसे बड़ा शांतिदूत बना दिया? कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने हथियार छोड़कर बौद्ध धम्म अपना लिया और शांति व इंसानियत का वो रास्ता चुना जिसने उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसानों की लिस्ट में खड़ा कर दिया।

😲 क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे अच्छे इंसान कौन हैं?

सम्राट अशोक की तरह ही कुछ और महान लोगों ने दुनिया का नजरिया बदल दिया!

🔥 Click Here: दुनिया के 10 सबसे अच्छे इंसानों की ये लिस्ट आपको हैरान कर देगी!

आखिर क्यों भूल जाते हैं हम अशोक महान को?

यह हमारे देश की एक बहुत बड़ी विडंबना है कि जिस इंसान की वजह से आज हम खुद को विश्व गुरु कहते हैं, उसी को हमने इतिहास के पन्नों में कहीं पीछे छोड़ दिया है। जब बात भारतीय इतिहास की होती है, तो अक्सर मुगलों या अंग्रेजों के इतिहास पर ज्यादा फोकस किया जाता है। लेकिन अशोक महान का वह स्वर्णिम काल, जब भारत सच में 'सोने की चिड़िया' था, उसे स्कूलों के सिलेबस में बस एक-दो चैप्टर में समेट दिया जाता है।

फैक्ट चेक: जब अंग्रेजों ने भारत पर राज किया, तब उन्हें भी यह जानकर हैरानी हुई थी कि भारत में कभी अशोक नाम का एक ऐसा सम्राट था जिसका साम्राज्य पूरे यूरोप से भी बड़ा और शक्तिशाली था। अशोक के शिलालेख (Edicts) आज भी इस बात के सबसे बड़े सबूत हैं।

हम सोशल मीडिया पर रोज नई-नई चीजें शेयर करते हैं, लेकिन अपने असली हीरोज को भूल जाते हैं। लोगों के मन में आज भी यह सवाल रहता है कि सम्राट अशोक असल में दिखते कैसे थे? आज एआई (AI) और डिजिटल आर्ट ने हमें उनके उस महान रूप की एक झलक देने की कोशिश की है जो रोंगटे खड़े कर देती है।

🖼️ वायरल तस्वीरें: इतिहास के पन्नों से निकलकर सामने आई अशोक महान की तस्वीर!

👀 अभी देखें: Samrat Ashok Real Photo & AI Painting जो इंटरनेट पर तहलका मचा रही है!
सम्राट अशोक हिस्ट्री हिंदी में: आखिर क्यों भूल जाते हैं हम अशोक महान को?

सम्राट अशोक जयंती का ऐतिहासिक महत्व

भारत के कई हिस्सों में आज भी पूरे सम्मान और उत्साह के साथ सम्राट अशोक जयंती मनाई जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को यह दिन आता है। यह वह दिन है जब हम उस महान विजनरी राजा को याद करते हैं जिसने पूरी दुनिया को अहिंसा और धम्म (धर्म) का मार्ग दिखाया था।

✨ अपनी डिजिटल प्रोफाइल को दें एक रॉयल और ऐतिहासिक लुक!

आजकल सोशल मीडिया पर सम्राट अशोक जयंती फोटो और शानदार स्टेटस का काफी क्रेज रहता है। अपने इतिहास पर गर्व करें और इन ऐतिहासिक तस्वीरों को अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप और फेसबुक पर जरूर शेयर करें।

💡 Vivek Bhai ki Advice

दोस्तो, आज एक बहुत ही कड़वी लेकिन सोचने वाली बात आप सबसे शेयर कर रहा हूँ। जरा अपनी जेब से 10, 50 या 500 का नोट निकालकर देखिए या फिर हमारी शान, हमारे तिरंगे झंडे को देखिए। जिस इंसान के 'अशोक चक्र' को हम अपने राष्ट्रध्वज के एकदम बीच में सीने से लगाए घूम रहे हैं, जिस 'अशोक स्तंभ' (Lion Capital) के चार शेरों को हमने अपनी करेंसी और नेशनल एम्बलम (National Emblem) की पहचान बना लिया है... उसी असली इंसान को आज हम पूरी तरह से भूल गए हैं 🙄।

यह कितनी अजीब और दुखद बात है ना कि जिन मुगलों और अंग्रेजों ने हम पर राज किया, उनका इतिहास तो हम स्कूलों में पन्नों भर-भर कर पढ़ते और रटते हैं। लेकिन जिस अशोक महान ने हमें पूरी दुनिया में 'विश्व गुरु' और 'सोने की चिड़िया' का दर्जा दिलाया, उसे हमारे सिस्टम ने बस इतिहास की किसी पुरानी किताब में साइडलाइन कर दिया है। अगर आप सच में अपनी जड़ों से जुड़ना चाहते हैं, तो सिर्फ जयंती पर एक-दो पोस्ट डालने से काम नहीं चलेगा। इस असली इतिहास को खुद पढ़िए और अपने बच्चों को भी गर्व से बताइए कि हम उस सम्राट अशोक के देश के वासी हैं, जिसका नाम सुनते ही कभी पूरी दुनिया नतमस्तक हो जाती थी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

  • सम्राट अशोक को इतिहास में महान (The Great) क्यों कहा जाता है? अशोक को महान केवल उनके विशाल साम्राज्य के लिए नहीं कहा जाता, बल्कि कलिंग युद्ध के भयानक रक्तपात के बाद हथियार त्यागकर पूरी दुनिया में शांति, अहिंसा और इंसानियत का संदेश फैलाने के लिए कहा जाता है। दुनिया के इतिहास में ऐसा कोई दूसरा राजा नहीं हुआ जिसने जीत के बाद युद्ध छोड़ दिया हो।
  • कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने कौन सा धर्म अपनाया था? कलिंग युद्ध के भारी विनाश और लाखों मौतों को देखकर उनका हृदय परिवर्तन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने बौद्ध धर्म (Buddhism) अपना लिया था।
  • अखंड भारत का निर्माण किसने किया था? मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य और उनके पोते सम्राट अशोक को ही सच्चे अर्थों में 'अखंड भारत' का असली निर्माता माना जाता है।

इतिहास के पन्नों पर चाहे कितनी भी धूल क्यों न जम जाए, सम्राट अशोक की महानता की चमक कभी कम नहीं हो सकती। हमारे झंडे के बीच में घूमता हुआ अशोक चक्र हमें हर पल यह याद दिलाता रहेगा कि देश की तरक्की हमेशा धर्म, शांति और निरंतर आगे बढ़ते रहने में ही छिपी है।

samrat-ashok-history-in-hindi-biography-empire


📘 Facebook ✖ X
🏷️ Topics:
Vivek Hardaha

Vivek Hardaha

M.Sc. CS • M.A. Sociology • PGD Rural Dev.
Web Creator since 2014