Vivek Hardaha Original — Real Experience, Real Guidance | Recovery Help & Digital Skills

Vivek Hardaha Original
AVAILABLE FOR GUIDANCE

Vivek Bhai

शराब ने सब छीना -- फिर मैंने सब वापस बनाया।
अब तुम्हारी बारी है।

"जब मैं टूटा हुआ था, मैंने मदद माँगी -- पैसे देने को तैयार था -- पर कोई नहीं मिला। आज मैं वो इंसान बनना चाहता हूँ जो उस वक़्त मुझे नहीं मिला।"

10+ YEARS DIGITAL
2x SILVER PLAY BUTTON
2x MASTER'S DEGREE
Instagram par DM karo
MERI KAHANI -- BINA FILTER

शराब ने ज़िन्दगी तबाह कर दी थी।

मैं वो दिन याद करता हूँ जब सुबह उठने का मन नहीं करता था। शराब ने मेरी सेहत, रिश्ते, पैसा -- सब कुछ छीन लिया था। घर वाले परेशान, दोस्त दूर, और मैं अकेला -- बिल्कुल अकेला।

मैंने सोचा कोई मदद करेगा। पैसे देने को भी तैयार था। पर कोई नहीं मिला जो सच में समझता हो -- कोई जो खुद उस रास्ते से गुज़रा हो।

"वो दर्द, वो अकेलापन, वो शर्म -- मैं सब जानता हूँ। क्योंकि मैंने सब खुद जिया है। और उसी अँधेरे से निकलकर आज यहाँ खड़ा हूँ।"

फिर धीरे-धीरे मैंने अपनी ज़िन्दगी वापस बनाई। पढ़ाई पूरी की -- M.Sc Computer Science, MA Sociology। Digital world में काम शुरू किया। YouTube पर 2 Silver Play Buttons कमाए। 3 websites बनाईं। और आज 10+ साल बाद, मैं अपने पैरों पर खड़ा हूँ।

अगर मैं कर सकता हूँ -- तो तुम भी कर सकते हो। बस एक सही साथी चाहिए।

ANDHERA -- शराब की गिरफ्त
ज़िन्दगी बिखर चुकी थी। सेहत, रिश्ते, पैसा -- सब खत्म। मदद माँगी, कोई नहीं मिला।
MOD -- Recovery शुरू
खुद से लड़ा। धीरे-धीरे नशे से बाहर आया। पढ़ाई पूरी की -- 2 Master's Degrees ली।
AAJ -- Digital Life
10+ साल digital world में। 2 Silver Play Buttons। 3 Websites। अब दूसरों की मदद करता हूँ।

मैं किसमें मदद कर सकता हूँ?

सब कुछ अपने अनुभव से -- किताबी ज्ञान नहीं, जिया हुआ सच

* MAIN FOCUS

शराब / नशे से छुटकारा

मैं जानता हूँ वो feeling -- "बस आज आखिरी बार" और फिर वही loop। मैं उस loop से बाहर आया हूँ और तुम्हें भी निकालूँगा। कोई lecture नहीं, कोई judgement नहीं -- सिर्फ एक भाई की बात, जो खुद उस जगह रह चुका है।

  • One-on-one personal guidance -- तुम्हारी speed, तुम्हारी condition के हिसाब से
  • पहले 30 दिन कैसे survive करें -- daily practical plan
  • Craving आए तो क्या करें -- real strategies जो काम करती हैं
  • Family को कैसे face करें, भरोसा कैसे वापस बनाएँ
  • Relapse हो जाए तो panic मत करो -- वापस उठने का plan
मुझे मदद चाहिए -- DM करो
PRACTICAL INCOME

Online पैसा कमाना सीखो

Recovery के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है -- "अब पैसे कहाँ से आएँगे?" मैं 2014 से online काम कर रहा हूँ। फर्जी "लाखों कमाओ" वाली बातें नहीं करता -- सच बताता हूँ कि शुरुआत कैसे होती है।

  • Mobile से income शुरू करने के real तरीके
  • YouTube -- कैसे शुरू करें, क्या बनाएँ, पैसे कब आते हैं
  • Blogging और AdSense -- website बनाओ, content डालो, कमाओ
  • पैसे बचाना और बढ़ाना -- practical financial planning
कमाई सीखनी है -- DM करो
TECH SKILLS

Digital Skills और Website Building

तुम्हें कोई भी digital skill सिखा सकता हूँ -- website बनाना, SEO, Google पर rank करना। M.Sc Computer Science background + 10 साल का practical experience।

  • Blogger / WordPress पर अपनी website बनाओ
  • Custom theme design और development
  • SEO -- Google पर rank कैसे करें, traffic कैसे लाएँ
  • अपना dig
📘 Facebook ✖ X
Loading Amazing Content...
Vivek Hardaha

Vivek Hardaha

M.Sc. CS • M.A. Sociology • PGD Rural Dev.
Web Creator since 2014