बजट 2022: क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा जानिए | Budget 2022 kya hua sasta aur kya mehga

0

बजट 2022: क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा जानिए | Budget 2022 kya hua sasta aur kya mehga

हर साल की तरह इस साल भी संसद में आम बजट 2022 पेश किया गया इस बार बजट में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनके दाम बढ़े हैं और आगे जाकर ये चीजें महंगी होंगी और महंगे दामों में हमें मिलेंगी और बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनके दाम कम हुए हैं और जिनके टैक्सों में छूट दी गई है।

बजट 2022: क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा जानिए | Budget 2022 kya hua sasta aur kya mehga
बजट 2022: क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा जानिए | Budget 2022 kya hua sasta aur kya mehga

बजट 2022

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट 2022 पेश किया। उन्होंने रोजगार, मकान और शिक्षा रोजगार आदि के संबंध में कई बड़ी घोषणाएं कीं।

बजट 2022 क्या होगा सस्ता

  • कपड़ा, चमड़े का सामान जैसे जूते और चप्पल होगा सस्ता
  • मोबाइल फोन और चार्जर सस्ता होगा
  • हीरे की ज्वेलरी सस्ती होगी
  • खेती का सामान सस्ता होगा जिससे किसानों को राहत मिलेगी
  • पॉलिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई
  • विदेशी मशीनें सस्ती होंगी
  • इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते होंगे

बजट 2022 ये हुआ महंगा

सीमाशुल्क की दरों में बदलाव के चलते कई और वस्तुओं के दाम बढ़े हैं. इनमें सिंगल या मल्टीपल लाउडस्पीकर, स्मार्ट मीटर, सोलर सेल, सोलर मॉड्यूल, एक्सरे मशीन इत्यादि शामिल हैं।

बजट 2022 क्या वादे किए गए

  • वित्त मंत्री ने इस बजट में युवाओं के लिए 60 लाख नौकरियां अवसर तैयार करने का वादा किया।
  • आर्टिफिशियल गहने महंगे होंगे।
  • 1,486 यूनियन कानूनों के निरस्त होने के साथ, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2.0 लॉन्च किया जाएगा।
  • कॉरपोरेट को राहत दी गई है। कॉरपोरेट सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया गया है।
  • 2030 तक सौर क्षमता के 280 गीगावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 19,500 करोड़ रूपये का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा।
  • राज्य सरकार के कर्मचारियों का भी NPS में 14 फीसदी अंश अब कर कटौती के दायरे में आएगा।
  • रत्नों पर सीमा शुल्क घटाकर 5% किया जाएगा।
  • आयकर में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
  • अब टैक्स के दायरे में आएंगी क्रिप्टोकरेंसी। आमदनी पर देना होगा 30 फीसदी का टैक्स।
  • राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह एनपीएस में योगदान पर टैक्स छूट मिलेगी।

बजट हर साल बनाया जाता है और हर साल एक से बढ़कर एक घोषणाएं की जाती हैं करों में छूट दी जाती हैं और रोजगार में वृद्धि की जाती है लेकिन असल में क्या होता है ये साल बीतने पर ही पता चलता है इस बार के बजट को देखते हुए भी यही लग रहा है कि आने वाले समय में हमें और भी मुश्किलों का सामना करना है अब देखना ये है कि इस बार का बजट हमें कितना सुकून देता है और हमारे लिए कितनी मुश्किलें खड़ी करता है।

बजट 2022 आपकी राय

आपकी क्या राय है बजट 2022 के बारे में हमें कमेंट में जरूर बताइएगा।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)