ताकत बढ़ाने का मंत्र: मांस के बराबर ताकत देती हैं ये 5 चीज़े | Takat badhane ka mantra

ताकत बढ़ाने का मंत्र: मांस के बराबर ताकत देती हैं ये 5 चीज़े | Takat badhane ka mantra

ताकत बढ़ाने का मंत्र- मांस से हमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है, लेकिन जो लोग मांस नहीं खाते या रोज़ मांस नही खा पाते, उनके लिए ये 5 प्रकार के शाकाहारी फूड्स काफी लाभदायक हो सकते हैं, जो शरीर को लगभग मांस के बराबर ताकत देते हैं:-

ताकत बढ़ाने का मंत्र मांस के बराबर ताकत देती हैं ये 5 चीज़े  Takat badhane ka mantra

मांस के बराबर ताकत देती हैं ये 5 चीज़े

1: दूध- यदि आप वेजिटेरियन है तो दूध आपके लिए सबसे अच्छा वेजीटेरियन प्रोटीन का स्रोत है, 100 ग्राम दूध में आपको 4 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा, इसका प्रयोग बच्चे बूढ़े और सभी प्रकार के उम्र के लोग कर सकते हैं।

2: बादाम- बादाम की तासीर गर्म होती है बादाम में मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, 100 ग्राम बादाम में आपको 21 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा, जो कि बहुत ज्यादा है इसीलिए हमेशा बादाम को अपने हाजमें के अनुसार उपयोग करें, कोशिश करें बादाम को भिगोकर खाने की।

3: सोयाबीन- सोयाबीन से बनी सभी प्रकार की चीजें आपको पर्याप्त प्रोटीन उपलब्ध कराती हैं, सोयाबीन से बने तेल को छोड़कर बाकी चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी हैं, 100 ग्राम सोया चंक्स(बड़ी) से आपको 50 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा।

4: पनीर- दूध से जितनी भी प्रकार की चीजें बनाई जाती हैं सबसे ज्यादा प्रोटीन पनीर से प्राप्त होता है, 100 ग्राम पनीर में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है, इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

5: दालें- सभी प्रकार की दालें जिसमें चना, मूंग, और उड़द प्रमुख हैं इनमें भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा मूंग की दाल में पाई जाती है, 100 ग्राम मूंग की दाल में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन होता है।

इन 5 चीजों के अलावा आप मूंगफली, कद्दू के बीज, छाछ, सेब, अमरूद, और अखरोट का प्रयोग भी प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाने के लिए कर सकते हैं। दोस्तों पोस्ट पसंद आए तो कमेंट में अपनी राय जरूर दीजिएगा।

जरूर पढ़ें: सबसे सस्ता और पौष्टिक नाश्ता?

जरूर पढ़ें: ‘दुबले पतले' शरीर को 3 चीजों से बनाएं ‘ताकतवर’ !


जरूर पढ़ें: जानिए मछली, चिकन या बकरा, क्या खाने से आती है ताकत


जरूर पढ़ें: सुअर के मांस से जुड़ी रोचक जानकारी!


जरूर पढ़ें:- सफल होने के लिए बदलें अपने आपको 


📘 Facebook ✖ X
🏷️ Topics:

New 🆕

Vivek Hardaha

Vivek Hardaha

M.Sc. CS • M.A. Sociology • PGD Rural Dev.
Web Creator since 2014