क्या सुबह के सपने सच होते हैं | kya subah ke sapne sach hote hain

क्या सुबह के सपने सच होते हैं | kya subah ke sapne sach hote hain

हम रोज कोई ना कोई सपना जरूर देखते हैं ऐसा कोई नहीं जो रात में सोते समय नींद में सपने ना देखता हो। सपना देखना एक स्वाभाविक और प्राकृतिक प्रक्रिया है। कहा जाता है कि व्यक्ति जो दिन भर में सोचता है जैसा करता है वही उसे सपने में दिखाई देता है। कई बार व्यक्ति को बहुत डरावने सपने आते हैं और कई बार दिल को सुकून देने वाले प्यारे प्यारे सपने आते हैं।

क्या सुबह के सपने सच होते हैं | kya subah ke sapne sach hote hain

स्वप्नशास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय देखा गया सपना ज्यादातर सच होता है। क्योंकि सुबह के समय को ब्रह्म मुहूर्त और अमृत के समान माना गया है। कहां जाता है कि सुबह 3:00 से 6:00 के बीच में देखे गए सपनों का फल 6 महीनों के अंदर दिखाई देने लगता है।

यदि सुबह के समय में अच्छे सपने आए तो उसे शुभ संकेत माना जाता है और यदि सुबह के समय में बुरे सपने आए तो उसे अशुभ संकेत माना जाता है यदि आप चाहते हैं कि आपको सुबह बुरे सपने ना आए तो इसके लिए रात में सोते समय भगवान से प्रार्थना करके सोए।

हालांकि ऐसे कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है कि सुबह के समय देखा गया सपना 100% सही होगा कभी-कभी सुबह के सपने सामान्य सपनों की तरह होते हैं जो कभी सच नहीं होते।

📘 Facebook ✖ X
🏷️ Topics:
साइट पर खोजें
🔍

🆕

Vivek Hardaha

Vivek Hardaha

M.Sc. CS • M.A. Sociology • PGD Rural Dev.
Web Creator since 2014