पेट में गैस और भूख न लगने के 4 घरेलू उपाय | Gas Problem

पेट में गैस बनना और भूख न लगना: 4 असरदार घरेलू उपाय

आज के समय में पेट में गैस बनना और भूख ना लगना एक आम समस्या बन गई है। ज्यादातर लोग बाहर का खाना खाते हैं और मसालेदार चीजों का सेवन करते हैं जिस कारण उन्हें गैस की समस्या हो जाती है। गैस की समस्या हो जाने पर शरीर में एसिड बढ़ जाता है और एसिड बढ़ जाने के कारण भूख नहीं लगती और खाना खाने का मन नहीं होता।

यूं तो हमारे शरीर में हमेशा ही एसिड बनता रहता है लेकिन कभी-कभी मसालेदार और तेल वाला भोजन खा लेने के कारण पेट में ज्यादा मात्रा में एसिड बनने लगता है जिससे एसिडिटी हो जाती है। एसिडिटी ज्यादा बढ़ जाने पर पेट में जलन, सीने में जलन, डकार इत्यादि की समस्या होती है और व्यक्ति को भूख नहीं लगती। आज हम जानेंगे कि कैसे हम पेट की गैस से राहत पा सकते हैं और अपनी भूख बढ़ा सकते हैं।

पेट में गैस बनने के प्रमुख लक्षण

पेट में एसिडिटी बढ़ जाने के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं:

  • सिर में दर्द होना
  • सांस लेते समय मुंह से बदबू आना
  • जी मितलाना और उल्टी जैसा महसूस होना
  • खट्टी डकार आना
  • हर समय सीने में जलन होना
  • कभी-कभी दस्त की समस्या
  • पेट हमेशा भरा भरा सा लगना
  • कुछ खाने का मन न करना

पेट में गैस बनना और भूख न लगना: 4 असरदार घरेलू उपाय

1. एलोवेरा जूस का सेवन

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन करें। इसमें एंटी एसिडिटी गुण होते हैं जो एसिडिटी और अन्य पेट की समस्याओं में काफी मदद पहुंचाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट 30ml एलोवेरा जूस पीने से पाचन तंत्र सुधरता है।

2. सौंफ और शहद का मिश्रण

यदि आपको बार बार पेट में गैस बनने की समस्या हो रही है तो यह उपाय बेहद असरदार है। एक कप गर्म पानी में एक चम्मच सौंफ को मिलाकर उसे रात भर छोड़ दें। सुबह इस मिश्रण को छान लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी और आपको भूख भी अच्छी लगेगी।

3. दही का नियमित सेवन

गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने खाने में दही का प्रयोग अवश्य करें। दही में प्रोबायोटिक्स और ऐसे बहुत से गुण होते हैं जो शरीर के पाचन तंत्र को ठीक बनाए रखते हैं। यह पेट में गैस नहीं बनने देता जिससे हमारा पाचन तंत्र अच्छी तरह से कार्य करता है। दोपहर के भोजन में दही जरूर शामिल करें।

4. अदरक, काला नमक और नींबू का मिश्रण

अदरक के छोटे-छोटे टुकड़ों को काट लें और उसमें थोड़ा सा काला नमक और काली मिर्च मिलाकर एक मिश्रण बना लें। इस मिश्रण में कुछ बूंदें नींबू के रस की टपकाकर खाना खाने के 15 मिनट पहले इसे चबा चबाकर खा लें। यह आपकी भूख बढ़ाएगा और पेट में गैस भी नहीं बनने देगा। अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होता है जो पाचन एंजाइम को बढ़ाता है।

महत्वपूर्ण सुझाव: उपरोक्त बताए गए तरीके आपके पेट की गैस को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं और आपकी भूख बढ़ा सकते हैं। यदि आपके पेट में गैस बनने की समस्या ठीक हो जाएगी तो आपको खुद ब खुद भूख लगना शुरू हो जाएगी। इसके लिए आपको कोई अलग से इलाज की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कब लेनी चाहिए डॉक्टर की सलाह?

यदि ऊपर बताए गए घरेलू उपाय करने के बाद भी आपकी समस्या 2-3 सप्ताह में ठीक नहीं होती और निम्नलिखित लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें:

  • लगातार तेज पेट दर्द
  • खून की उल्टी या मल में खून
  • अचानक वजन कम होना
  • बुखार के साथ पेट दर्द

पेट की गैस से बचाव के लिए आहार टिप्स

गैस की समस्या से बचने के लिए अपनी डाइट में निम्नलिखित बदलाव करें:

  • तला हुआ और मसालेदार भोजन कम करें
  • भोजन धीरे-धीरे चबाकर खाएं
  • दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं
  • रात का खाना सोने से 2-3 घंटे पहले खाएं
  • नियमित व्यायाम करें

यह भी पढ़ें:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

पेट में गैस बनने का मुख्य कारण क्या है?

पेट में गैस बनने का मुख्य कारण मसालेदार और तैलीय भोजन, अनियमित खान-पान, देर रात खाना खाना, पानी कम पीना और तनाव है। इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थ जैसे दाल, राजमा, गोभी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स भी गैस बनाते हैं।

गैस की समस्या होने पर तुरंत क्या करें?

गैस की समस्या होने पर तुरंत गर्म पानी पिएं, पुदीने की चाय पिएं या अजवाइन को पानी के साथ निगल लें। 10-15 मिनट टहलने से भी गैस में राहत मिलती है। अदरक और नींबू का रस भी तुरंत आराम देता है।

भूख न लगने की समस्या कब गंभीर हो जाती है?

यदि 2-3 सप्ताह से ज्यादा समय तक भूख न लगे, वजन तेजी से कम हो रहा हो, खून की उल्टी हो, या तेज पेट दर्द हो तो यह गंभीर हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

क्या योग से गैस की समस्या दूर हो सकती है?

हां, योग गैस की समस्या में बहुत फायदेमंद है। पवनमुक्तासन, वज्रासन, भुजंगासन और अनुलोम-विलोम प्राणायाम नियमित करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस की समस्या दूर होती है।

एसिडिटी और गैस में क्या अंतर है?

एसिडिटी में पेट में अतिरिक्त एसिड बनता है जिससे सीने में जलन होती है, जबकि गैस में पेट में हवा इकट्ठा हो जाती है जिससे पेट फूलना और बेचैनी होती है। दोनों समस्याएं अक्सर एक साथ होती हैं और भूख कम कर देती हैं।

📘 Facebook ✖ X
🏷️ Topics:
Loading Amazing Content...
Vivek Hardaha

Vivek Hardaha

M.Sc. CS • M.A. Sociology • PGD Rural Dev.
Web Creator since 2014