रात में आइना देखना चाहिए या नहीं क्यों मना जाता है अशुभ | Raat ke samay Aaina Dekhna

रात के समय आइना देखना चाहिए या नहीं | Raat ke samay Aaina Dekhna

आप ने बहुत बार कई लोगों से सुना होगा की रात के समय आइना नहीं देखना चाहिए ऐसा करने से आईने में भूत दिखाई देता है। बात तो हसने वाली है लेकिन ऐसा लोग कहते है। आज हम इसके बारे में पूरा सच जानेंगे की आखिर क्यों हमें रात के समय आइना देखने से मना किया जाता है और हमें रात में आइना देखना चाहिए या नहीं?
रात में आइना देखना चाहिए या नहीं क्यों मना जाता है अशुभ | Raat ke samay Aaina Dekhna
रात में आइना देखना

रात में आइना देखने से क्या होता है

दरअसल बात ये है की जैसे ही रात होती है या अंधेरा होता है हमारे शरीर की कुछ इंद्रियां जैसे आंख, नाक, कान तेज काम करने लगते हैं। और यदि आप ऐसी स्थिति में आइना देखते है तो आपको आपकी परछाई के अलावा जो भी और कुछ दिखाई देता है कभी कभी हिलाता हुआ या हरकत करता हुआ महसूस हो सकता है क्योंकि आपकी आंखें रात के समय अंधेरे में ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं जो हल्का सा भी परिवर्तन गौर कर लेती है। कभी कभी हमें आवाजें भी सुनाई दे सकती हैं ऐसा कान के ज्यादा एक्टिव होने की वजह से होता है। इसमें घबराने वाली कोई बात नही है।

ऐसे जरूरी नहीं है की ये वहम हर किसी को रोज ही हो। ऐसा कभी कभी किसी के साथ, कभी कभार हो सकता है। पहले के समय में ऐसा होने पर लोग इन बातों को भूत प्रेत और जादुई चीज़ों से जोड़ लेते थे। लेकिन इसमें घबराने और डरने वाली कोई बात नही है ये सब कभी कभार होना नॉर्मल है।

अब आपके मन में प्रश्न आ रहा होगा की रात के समय आइना देखना चाहिए या नहीं तो इसका उत्तर है: हां! आप बिल्कुल रात के समय आइना देख सकते हैं इसमें कोई दिक्कत नही है। जरूरत पड़ने पर यदि रात के समय आइना देखा जाए तो इसमें कोई बुराई नही है।

रात में आइना देखना चाहिए या नहीं क्यों मना जाता है अशुभ | Raat ke samay Aaina Dekhna
रात में आइना देखना

लोगों की आदत होती है अपने ही भ्रम और वहम से डर कर भूत प्रेत की कहानी बनाना। ऐसा सिर्फ आईने के साथ नही लोग बहुत सी चीजों के साथ करते हैं। लेकिन अब आप समझ गए हैं तो आपको इससे डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

📘 Facebook ✖ X
🏷️ Topics:
Loading Amazing Content...
Vivek Hardaha

Vivek Hardaha

M.Sc. CS • M.A. Sociology • PGD Rural Dev.
Web Creator since 2014